Wednesday 12 March 2014

 भारत को नरेंद्र मोदी ही क्यों चाहिए ? 

 भारत को नरेंद्र मोदी ही क्यों चाहिए ? इस सवाल पर आपके या किसी राजनैतिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति के जवाब जो हों मगर एक पत्रकार सुहेल सेठ ने इसका जवाब अपनी नजर से ढूंढा है। १९ अक्तूबर को मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने जो लेख लिखा उसमें मोदी संहारक नहीं बल्कि भारत के एक संवेदनशील राजनीतिज्ञ नजर आ रहे हैं। सुहेल सेठ वह पत्रकार हैं जिन्होंने मोदी के खिलाफ तबतक खूब लिखा जबतक उनसे मिले नहीं थे। आखिर मोदी में उन्हें क्या दिखा जिसने उनका मोदी के प्रति नजरिया ही बदल दिया ? सुहेल का यह लेख मुझे मेल से मिला है। उसके हिंदी सारसंक्षेप का आप भी अवलोकन कीजिए। हो सकता है कि आपकी राय सुहैल जैसी न हो। तो फिर क्या है आपकी राय यह तो मैं भी जानना चाहूंगा। आप निचे कोममेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर  लिखे, फिलहाल लेख देखिए…

भारत को नरेंद्र मोदी ही क्यों चाहिए ?
लेखक—-सुहेल सेठ

मैं एक खुलासा करने जा रहा हूं। मैंने शायद मोदी और गोधरा कांड के बाद से मोदी की कारगुजारियों के खिलाफ सबसे ज्यादा लिखा है। मोदी को मैंने आज का हिटलर भी बना दिया। अक्सर अपने लेखों में मैंने यह धारदार तरीके से कहा है कि मोदी का कुकृत्य न सिर्फ उनके लिए बल्कि भारतीय राजनीति के लिए एक कलंक बना रहेगा। मैं तो आज भी मानता हूं कि गुजरात में गोधरा के दंगों में जो कुछ हुआ देश को उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मगर हकीकत यह है कि मोदी ने उस कालचक्र को ही आगे बढ़ा दिया । मोदी को गोधरा दंगों के बाद देश का सबसे सांप्रदायिक राजनीतिज्ञ करार दिया गया मगर यह हैरान कर देने वाली बात है कि धर्मनिरपेक्षता की मसीहा कांग्रेस पर भी १९८४ में वह दंगे कराने का आरोप है जिसमें ३५०० सिख मारे गए थे। जबकि गुजरात के दंगे में इससे तीनगुना कम लोग मारे गए थे। सांप्रदायिकता की किसी व्याख्या से परे हकीकत यह है कि भारतीय राजनीति में मोदी से बेहतर प्रशासक कोई नहीं है।
तीन सप्ताह पहले ( सुहेल सेठ का मूल लेख छपने की तारीख के हिसाब से ) मैं अमदाबाद गया था।
मुझे लगा कि यह मोदी से मिलने का अच्छा मौका है। मैंने एप्वाइंटमेंट मांगा और उसी दिन का समय मिल गया जिस दिन मैं अमदाबाद पहुंचा। सरकारी तामझाम से अलग मेरी मुलाकात मोदी से उनके घर पर ही हुई। वह भी उसी तरह जैसे खुद मोदी अपने घर में दिखते हैं। मोदी का घर और रहनसहन देखकर मैं हतप्रभ था। यह कुछ ऐसा था जिसे मायावती और गांधी के झंडाबरदारों को भी मोदी से सीखना चाहिए।
मोदी के घर में सेवकों की भीड़ नदारद थी। कोई सचिव या सहायक भी मुश्तैद नहीं था। सिर्फ हम दो और एक सेवक था जो हमारे लिए चाय ले आया था। यह मोदी का वह आभामंडल था जिसमें गुजरात का विकास और राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने की दृढ़ता दिखाई दे रही थी। सच भी है। आज सिंगापुर में गुजरात का दूध बिकता है। अफगानी खाते हैं गुजराती टमाटर। कनाडा में भरा पड़ा है गुजरात का पैदा किया हुआ आलू। यह सब विकास की हार्दिक कामना व कोशिश के बिना संभव नहीं । मोदी ने संभव कर दिखाया है। इतना ही नहीं साबरमती के तट पर एक ऐसा औद्योगिक शहर बनाया जाना प्रस्तावित है जिसे देखकर दुबा और हांगकांग को भी झेंप महसूस होगी। वह मोदी ही हैं जिसने सभी नदियों को आपस में जोड़ा जिसके कारण अब साबरमती नदी सूखती नहीं।

गुजरात में नैनो

मोदी ने यह भी बताया कि कैसे नैनो परियोजना को गुजरात लाने में उन्होंने उत्सुकता दिखाई। रतन टाटा को प्रभावित करने के लिए उस पहले पारसी पुजारी नवसारी की कथा सुनाई। नवसारी पुजारी पहला पारसी पुजारी था जो गुजरात आया था। उस समय के गुजरात के शासक ने एक गिलास दूध भिजवाकर कहलवाया कि उनके लिे यहां कोी जगह नहीं है। तब पुजारी ने दूध में शक्कर मिलाकर वापस भिजवाया और कहा कि शक्कर में दूध की तरह ही वे स्थानीय लोगों से घुलमिल जाएंगे। इससे गुजरात को फायदा ही होगा। अर्थात वह हर कोशिश मोदी गुजरात के लिए कर रहे हैं जो राज्य को संपन्न और मजबूत बनाए। अपने इसी हौसले के कारण मोदी अब भाजपा का वह तुरुप का पत्ता हैं जिसे आडवाणी के बाद इस्तेमाल किया जाता है।

आतंकवाद के खिलाफ रणनीति

मोदी मानते हैं कि देश के पास आतंकवाद से लड़ने की कोई रणनीति नहीं है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने दिल्ली के बम धमाकों के बारे में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सुरक्षा एजंसियों को आगाह किया था मगर उन्होंने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा सामने था कि १३ सितंबर को दिल्ली में बम धमाके हुए। आतंकवाद से जूझने की स्पष्ट रणनीति के अभाव में ही हम झेल रहे हैं आतंकवाद। कुल मिलाकर मोदी व्यावसायिक प्रगति के लिए कानून व व्यवस्था को समान तरजीह देते हैं।
काम करने के तरीके और अपनी जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता ने साबित कर दिया है कि वे गुजरात के प्रति कितने समर्पित हैं। उनसे मिलने के बाद जब लौटने के लिए कार में बैठा तो अपने ड्राईवर से पूछा कि कैसे हैं नरेंद्र मोदी ? साधारण से उसका जवाब था- मेरे लिए तो भगवान हैं। यह तथ्यगत बात है कि मोदी से पहले गुजरात को पास उतना कुछ नहीं था जो आज है। न रोड था, न बिजली और न मूलभूत ढांचा। आज गुजरात के पास अतिरिक्त बिजली है। गुजरात अब दूसरे राज्यों से ज्यादा उद्योगपतियों को आकर्षित करता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी गुजरात को ही तरजीह देती हैं। यही वह कुछ है जो मोदी ने गुजरात को दिया है और बाकी राज्यों में नहीं है।
जिस कार्यक्रम में मैं गया था वहां लोगों से नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा तो जवाब था– अगर भारत के पास ऐसे पांच नरेंद्र मोदी होते हमारा देश महान हो जाता। अब मुझे भी पक्का भरोसा हो गया था कि सच में भारत को ऐसा ही युगपरिवर्तक नरेंद्र मोदी चाहिए।

@शंकर एल. आँजना लुनियासर

Tuesday 11 March 2014

न्यूज़

पिछले दिनों भिन्न भिन्न न्यूज़पेपरों में छपी कुछ ख़बरे........

Wednesday 6 November 2013

भाजपा चुने, भारत चुने

हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाऐ

राजस्थान विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याक्षियों को
 मेरी और से
 हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाऐ

एक नजर जालोर सिरोही के विधानसभा सीटो पर 
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारो पर 
जालोर जिला
जालौर से अमृता मेघवाल 
भीनमाल से पुराराम चौधरी 
आहोर से शंकरसिंह राजपुरोहित 
रानीवाड़ा से नारायणसिंह देवल 
सांचोर से जीवाराम चौधरी 
सिरोही जिला 
सिरोही से ओटाराम देवासी 
पिंडवाडा से समाराम 
रेवदर  से जगसीराम कोली 

 में
सभी प्रत्याक्षियों के भारी मतों से विजय होने कि कामना करता हुँ 
और आप सब से यह निवेदन करता हुँ कि आप 
 भारतीय जनता पार्टी 
के सभी उम्मीदवारो को विजय बना कर राजस्थान के साथ साथ पुरे भारत में 
 भारतीय जनता पार्टी 
कि सरकार बनाने में सहायता करें ………………
 और हाँ मतदान अवश्य करें  
यह आपका फर्ज है ……… और अधिकार भी 
भाजपा चुने, भारत चुने

Monday 7 October 2013

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : सांसद पटेल



नगर के बाबा रघुनाथपुरी डेयरी परिसर में भाजपा के तीनों मंडलों व कार्यकर्ताओं की बैठक सांसद देवजी एम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरिओम केवलाराम पुरोहित व भाजपा नेता मोतीराम चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में चुनावी शंखनाद को लेकर भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा पर विचार कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है जो संगठन को मजबूत बनाए रखने में महत्ती भूमिका अदा करते हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा के तीनों मंडलों द्वारा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व ढाणी में रथ यात्रा निकालकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करने व कांग्रेसी सरकार की गलत नीतियों व भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जाएगा। विधायक जीवाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर भाजपा मंडलों की रथयात्रा को सफल बनाने की अपील की। चौधरी ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी का स\'चा सिपाई बताते हुए उन्हें आपसी मनमुटाव को छोड़कर एकजुटता का परिचय देने की अपील की। नगर अध्यक्ष हरिओम केवलाराम पुरोहित ने कहा कि जब कार्यकर्ता मजबूत होंगे तो संगठन भी मजबूत होगा। दिनेश पुरोहित व महेन्द्रसिंह झाब ने भी युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता मोतीराम चौधरी, रूपाराम गहलोत, दुर्गाराम चौधरी, बरकत खां, गजेन्द्रसिंह, पुरुषोत्तम राजपुरोहित, सुरेश माहेश्वरी, देवीलाल राठी, जगदीश सारदा, अशोक चौधरी व चुनीलाल पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुराज संकल्प रथ यात्रा 7 से : भाजपा के तीनों मंडलों के नेतृत्व में सुराज संकल्प रथ यात्रा यात्रा 7 अक्टूबर से शुरू होगी जो 19 अक्टूबर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर मतदाताओं के अपने पक्ष में रहने की अपील कर कांग्रेस की गलत नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाएगी।

Sunday 29 September 2013

मोदी ने छोड़ा चुनाव समिति का अध्यक्ष पद, राजनाथ को कमान

 
भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजनाथ सिंहजी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते सांसद देवजीभाई पटेल


श्री देवजी पटेल सांसद (लोकसभा) जालोर-सिरोही ने  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री राजनाथसिंहजी से मुलाकात की


नई दिल्ली ।। बीजेपी के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंप दी गई है।

पार्टी नेता अनंत कुमार के हवाले से पीटीआई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब मोदी की जगह पार्टी प्रमुख राजनाथ सिंह ही चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख के रूप में काम करेंगे।

गौरतलब है कि पहले आई खबरों में बताया गया था कि मोदी की जगह सुषमा स्वराज को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इन खबरों के मुताबिक मोदी को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की बात पर सहमति के तहत तय हुआ था कि सुषमा स्वराज को यह पद दिया जाएगा। मगर, इस ऐलान ने साफ कर दिया कि यह पद भी सुषमा को नहीं मिल सका। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज मोदी को पीएम प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करने के सवाल पर आडवाणी की सबसे प्रबल समर्थक के रूप में सामने आई थीं।

सांसद देवजी एम पटेल ने किए उद्घाट

 
सांसद देवजी एम पटेल


सांचौर सांसद देवजीएम पटेल मंगलवार को सांचौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सांसद के निजी सचिव ने बताया कि पटेल मंगलवार को सुबह 10 बजे हरियाली में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत बनाए गए सामुदायिक सभा भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विधायक जीवाराम चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। 
आहोर. उपखंड क्षेत्र के रामा गांव में सड़क डामरीकरण पुराना रामा से नया रामा तक स्वीकृत सड़क एवं किशनगढ़ गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में सांसद कोष से नवनिर्मित कक्षों का जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नेता रवींद्रसिंह बालावत, महामंत्री चिंरजीलाल की मौजूदगी में विधिवत उद्घाटन हुआ। इस दौरान सांसद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिकित्सालयों में चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों एवं विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करने से प्रदेश की जनता के हालात खराब हो रहे हैं। वहीं प्रदेश की सरकार द्वारा किसानों व काश्तकारों की अवहेलना भी की। इसी के साथ सांसद देवजी एम पटेल का भाद्राजून में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष हनुमानाराम घांची, ईश्वरसिंह सिहाग, निंबला सरपंच सूर्यवीरसिंह, नेमाराम चौधरी, प्रताप आंजणा, महेंद्रसिंह बालोत, रूपराज, महिपालसिंह व लालाराम चौधरी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाबा रामदेव बोले,'अगली सरकार बीजेपी की बनेगी'

योग गुरु बाबा रामदेव के सासांसद श्री देवजी एम. पटेल




शिकागो ।। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि साल 2014 में होने वाले आम चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी। बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक तरह से अपना एक्टिज पोल नतीजा बताते हुए विभिन्न दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या भी बताई।

इलीनोयस में 28 सितंबर को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी का जीतना सौ फीसद पक्का है। उन्होंने कहा, 'मैंने देखा है कि भारत क्रांति और परिवर्तन के लिए तैयार है। चुनाव (लोकसभा) में कांग्रेस को 100 सीटें मिलेंगी, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगियों को 250 से 300 सीटें मिलेंगी।'

योग गुरु ने कहा, 'मुझे लगता है कि वर्ष 2014 में भारतीय राजनीति की एक नई इबारत लिखी जाएगी।' रामदेव ने हाल ही में लंदन स्थित हीथ्रो हवाई अड्डे पर उन्हें रोके जाने को लेकर आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें विदेश में फंसाने के लिए साजिश रची थी। रामदेव एक योग कार्यक्रम के लिए ह्यूसटन भी जाएंगे। उन्होंने शिकागो में 11 सितंबर, 1893 को विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए प्रसिद्ध भाषण की 120वीं वर्षगांठ भी मनाई।
For More News http://shankarlanjana.blogspot.in/