Monday 7 October 2013

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत : सांसद पटेल



नगर के बाबा रघुनाथपुरी डेयरी परिसर में भाजपा के तीनों मंडलों व कार्यकर्ताओं की बैठक सांसद देवजी एम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरिओम केवलाराम पुरोहित व भाजपा नेता मोतीराम चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में चुनावी शंखनाद को लेकर भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा पर विचार कर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है जो संगठन को मजबूत बनाए रखने में महत्ती भूमिका अदा करते हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा के तीनों मंडलों द्वारा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व ढाणी में रथ यात्रा निकालकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करने व कांग्रेसी सरकार की गलत नीतियों व भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जाएगा। विधायक जीवाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर भाजपा मंडलों की रथयात्रा को सफल बनाने की अपील की। चौधरी ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी का स\'चा सिपाई बताते हुए उन्हें आपसी मनमुटाव को छोड़कर एकजुटता का परिचय देने की अपील की। नगर अध्यक्ष हरिओम केवलाराम पुरोहित ने कहा कि जब कार्यकर्ता मजबूत होंगे तो संगठन भी मजबूत होगा। दिनेश पुरोहित व महेन्द्रसिंह झाब ने भी युवा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता मोतीराम चौधरी, रूपाराम गहलोत, दुर्गाराम चौधरी, बरकत खां, गजेन्द्रसिंह, पुरुषोत्तम राजपुरोहित, सुरेश माहेश्वरी, देवीलाल राठी, जगदीश सारदा, अशोक चौधरी व चुनीलाल पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुराज संकल्प रथ यात्रा 7 से : भाजपा के तीनों मंडलों के नेतृत्व में सुराज संकल्प रथ यात्रा यात्रा 7 अक्टूबर से शुरू होगी जो 19 अक्टूबर तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर मतदाताओं के अपने पक्ष में रहने की अपील कर कांग्रेस की गलत नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाएगी।

No comments:

Post a Comment